SpaceX के शेयरों में पहली बार आई गिरावट, कुछ ही मिनटों में निवेशकों के ₹16.26 लाख करोड़ डूबे
दुनिया के सबसे बड़े IPO के तौर पर पिछले सप्ताह लिस्ट हुए SpaceX के शेयर बुधवार को शुरुआती कारोबार में पहली बार लुढ़ककर दिन के निचले स्तर $187 पर आ गए। कुछ ही मिनटों में निवेशकों की $172 बिलियन (₹16.26 लाख करोड़) से ज़्यादा की संपत्ति खत्म हो गई। गौरतलब है, इसने एलन मस्क को पहला ट्रिलियनेयर बना दिया है।