एसएससी ने जारी की सीजीएल टियर-1 परीक्षा की आंसर की, जानें कब तक कर सकते हैं आपत्ति

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CGL 2026 टियर-1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन कर आंसर की/रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। किसी सवाल के जवाब पर आपत्ति होने पर 7 नवंबर रात 9 बजे तक चुनौती दी जा सकती है। इसके लिए प्रति प्रश्न ₹50 शुल्क देना होगा।

Load More