एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। फिलहाल, उन्हीं परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं जिनकी परीक्षा 4 फरवरी को होगी और अन्य तारीखों पर होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होंगे। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।