inshorts

SSC ने जारी की सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 पेपर-2 की एग्ज़ाम सिटी स्लिप

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के पेपर-2 की एग्ज़ाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करके परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। पेपर-2 में 160 बहुविकल्पीय सवाल होंगे, जो 320 अंकों के होंगे। हर गलत जवाब पर 0.50 अंक कटेंगे।