SSC ने जारी किए CGL Tier I के सभी अभ्यर्थियों के मार्क्स

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा के टियर I के सभी अभ्यर्थियों के मार्क्स जारी कर दिए हैं। एसएससी ने बताया कि अभ्यर्थी 16 दिसंबर से 31 दिसंबर की शाम 6 बजे तक अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है, एसएससी ने सीजीएल टियर I का रिज़ल्ट 5 दिसंबर को जारी किया था।