अगर किसी परिवार के पास ₹5-लाख का हेल्थ इंश्योरेंस है तो वह ₹10-लाख का सुपर टॉप-अप लेकर कुल ₹15-लाख का कवर पा सकता है। इसमें सालभर के कुल इलाज का खर्च ₹5-लाख से ज्यादा होने पर अतिरिक्त रकम मिलती है। उदाहरण के मुताबिक, ₹15-लाख की एक पॉलिसी के मुकाबले इस तरीके से सालाना ₹21,000 तक की बचत हो सकती है।