यूरोपियन क्रिकेट लीग के टी10 मैच में ज़ैन नकवी नामक बल्लेबाज़ ने 26 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। नकवी ने 37 गेंदों पर 160* रन बनाए जिसकी बदौलत उनकी टीम ने 10 ओवर में 210/2 का स्कोर बनाया। नकवी ने अपनी पारी में 24 छक्के व 2 चौके लगाए और 10वें ओवर में उन्होंने लगातार 6 छक्के भी जड़े।