वेस्टइंडीज़ के पूर्व क्रिकेटर और त्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाड़ी कायरन पोलार्ड टी20 क्रिकेट में 400 कैच पकड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। गुयाना अमेज़न वॉरियर्स के खिलाफ सीपीएल 2025 के फाइनल में पोलार्ड ने 4 कैच लपके। टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक कैच पकड़ने वालों में दूसरे नंबर पर डेविड मिलर हैं जिनके नाम 320 कैच हैं।