inshorts

T20 क्रिकेट में किन खिलाड़ियों ने खेली हैं सबसे बड़ी पारियां?

टी20 क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के लुहान ड्री प्रीटोरियस के नाम नाबाद 188 रनों की सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी दर्ज है। उनके बाद सूची में प्रियांश आर्य की 181 रन, क्रिस गेल की 175* रन और एरॉन फिंच की 172 रनों की पारी शामिल है। प्रीटोरियस ने अपनी पारी में 13 छक्के जबकि प्रियांश ने अपनी पारी में 19 छक्के जड़े।