एलएसजी के बल्लेबाज़ निकोलस पूरन टी20 क्रिकेट में 9,000 रन पूरा करने वाले वेस्टइंडीज़ के चौथे बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि आईपीएल 2025 में अपने 392वें टी20 मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए हासिल की। उनसे पहले वेस्टइंडीज़ के पूर्व बल्लेबाज़ क्रिस गेल, कायरन पोलार्ड और आंद्रे रसल ने टी20 क्रिकेट में 9,000+ रन बनाए हैं।