T20 विश्व कप 2026 के लिए अब तक किन 13 टीमों ने किया है क्वॉलिफाई?
भारत और श्रीलंका में 20 टीमों के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए अब तक 13 टीमें क्वॉलिफाई कर चुकी हैं। मेज़बान भारत और श्रीलंका के अलावा टूर्नामेंट के लिए क्वॉलिफाई कर चुकीं अन्य 11 टीमों में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज़, आयरलैंड, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान और कनाडा शामिल हैं।