T20 विश्व कप के लिए ओमान और नेपाल ने किया क्वॉलिफाई

भारत और श्रीलंका की मेज़बानी में साल 2026 में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए ओमान और नेपाल ने क्वॉलिफाई कर लिया है। नेपाल ने 2024 के वर्ल्ड कप के लिए भी अपनी जगह पक्की की थी और तीसरी बार इस टूर्नामेंट के इतिहास में खेलते नज़र आएगा। वहीं, ओमान भी 2024 टी20 वर्ल्ड कप में खेला था।