क्रिकेट स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की जगह लेने के बाद पहला बयान जारी किया है। बयान में कहा गया, "हमने आईसीसी के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। हम आईसीसी के आभारी हैं। यह हमारे खिलाड़ियों के लिए लाखों समर्थकों के सामने वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा करने का एक रोमांचक अवसर है।"