'क्रिकबज़' के अनुसार, आईसीसी और बीसीसीआई ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम और कोलकाता के ईडन गार्डन्स को अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए चुना है। बकौल रिपोर्ट, पाकिस्तान या श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुंचता है तो उनका सेमीफाइनल कोलंबो में खेला जाएगा। फाइनल के लिए फिलहाल किसी शहर पर मुहर नहीं लगी है।