रिपोर्ट के अनुसार, भारत-बांग्लादेश विवाद के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप-2026 में बांग्लादेश के मैचों की मेज़बानी की इच्छा जताई है। पीसीबी ने अपने स्टेडियमों को पूरी तरह तैयार बताया। गौरतलब है, मैच शिफ्ट करने की बांग्लादेश की मांग को आईसीसी ने खारिज कर दिया था लेकिन बांग्लादेशी बोर्ड अभी भी इसपर चर्चा कर रही है।