न्यूज़ीलैंड ने रविवार को चौथे टी20I में पाकिस्तान को 115 रनों से हरा दिया। यह टी20I में पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार है। इसके साथ ही न्यूज़ीलैंड ने 5 मैचों की टी20I सीरीज़ में 3-1 की बढ़त बना ली है। मैच में पाकिस्तान के 9 बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए और टीम 105 रन पर ऑल-आउट हो गई।