inshorts

T20I में 100 छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय बने हार्दिक पंड्या

ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में 4 छक्के लगाने के साथ ही T20I क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। भारत के लिए T20I में सर्वाधिक छक्के पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (205) ने लगाए हैं। वहीं, मौजूदा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 155 छक्के लगाए हैं।