T20I में झटके सबसे तेज़ 5 विकेट, फिनलैंड के गेंदबाज़ ने रचा इतिहास

फिनलैंड के गेंदबाज़ महेश तांबे ने T20I क्रिकेट में सबसे तेज़ 5 विकेट झटकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने एस्टोनिया के खिलाफ सिर्फ 8 गेंदों में 5 विकेट लेकर यह कारनामा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड बहरीन के जुनैद अज़ीज़ के नाम था जिन्होंने जर्मनी के खिलाफ 10 गेंद में 5 विकेट लिए थे।