T20I में पाकिस्तान के खिलाफ किन भारतीय बल्लेबाज़ों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन?
टी20I में भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 11 मैचों में सर्वाधिक 492 रन बनाए हैं। वहीं, युवराज सिंह ने 8 मैचों में 155 रन और गौतम गंभीर ने 5 मैचों में 139 रन जड़े हैं। रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 127 रन (12 मैच) जबकि सूर्यकुमार यादव ने 111 रन (6 मैच) बनाए हैं।