inshorts

TasteAtlas के मुताबिक, भारत में खाने के लिहाज़ से सबसे अच्छे 6 शहर कौन-कौनसे हैं?

टेस्ट एटलस ने दुनिया की 'बेस्ट फूड सिटीज़' की सूची जारी की है जिसमें टॉप 100 में 6 भारतीय शहर शामिल किए गए हैं। सूची में मुंबई 5वें स्थान पर है जिसके बाद अमृतसर (48), नई दिल्ली (53), हैदराबाद (54), कोलकाता (73) और चेन्नई (93) हैं। सूची में शीर्ष पर इटली का नेपल्स शहर है जिसके बाद मिलान (इटली) है।