Tata Electronics भारत में बनाएगी इंटेल चिप्स व AI लैपटॉप, विदेशी चिप्स पर निर्भरता होगी कम
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी कंपनी इंटेल संग साझेदारी की है। इसके तहत टाटा गुजरात और असम में करीब ₹1,300 अरब के निवेश से बन रहे प्लांट्स में चिप निर्माण और AI लैपटॉप का उत्पादन करेगी। यह कदम 'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन' को मज़बूती देगा और विदेशी चिप्स पर भारत की निर्भरता घटाएगा।