टाटा संस मार्च से जून-2027 के बीच अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है। आरबीआई के निर्देशों के बाद चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोर्ड मीटिंग में यह प्लान रखेंगे। कंपनी की वैल्यूएशन ₹18 लाख करोड़ पहुंच सकती है जिसका फायदा शापूरजी पलोनजी ग्रुप को मिलेगा। हालांकि, लिस्टिंग से बचने के नोएल टाटा के प्रस्ताव से बोर्ड में टकराव की आशंका है।