Tata Sons के चेयरमैन का जादू! टाटा स्टॉक्स में LIC की होल्डिंग ₹1 लाख करोड़ के पार
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल के दौरान टाटा ग्रुप की कंपनियों में एलआईसी का निवेश तेज़ी से बढ़ा है। प्राइम डेटाबेस के अनुसार, टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में जून 2022 के बाद एलआईसी की हिस्सेदारी बढ़ी है जिससे उसकी कुल होल्डिंग का मूल्य ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है।