TCS के CEO ने बताया क्यों 12,000 कर्मचारियों की छंटनी कर रही है कंपनी

आईटी कंपनी टीसीएस द्वारा करीब 12,000 कर्मचारियों की छंटनी किए जाने को लेकर कंपनी के सीईओ के. कृतिवासन ने कहा है कि नई टेक्नोलॉजीज़ खासकर एआई आ रही हैं और परिचालन मॉडल बदल रहा है। उन्होंने कहा, "हमें भविष्य के लिए तैयार व चुस्त रहने की ज़रूरत है…भविष्य में काम करने के लिए हमारे पास सही स्किलसेट्स होना ज़रूरी है।"