TCS की ठुकराई नौकरी, अब चावल के बिज़नेस से शख्स कमा रहा ₹25 लाख/वर्ष; वायरल हुई कहानी
X पर वायरल हुए पोस्ट में एक शख्स ने दावा किया है कि उसके दोस्त ने TCS का जॉब ऑफर ठुकरा दिया था और अब वह चावल बेचकर लगभग ₹25 लाख/सालाना कमा रहा है। बकौल शख्स, उसे सबने कहा था कि वह ज़िंदगी की सबसे बड़ी गलती कर रहा है। एक शख्स ने कहा, "जितना बड़ा जोखिम उतना बड़ा लाभ।"