TCS ने जॉब ऑफर्स को लेकर श्रम मंत्रालय को दिया आश्वासन, कहा- ज़रूर मिलेगी नौकरी
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) ने श्रम मंत्रालय को आश्वासन दिया है कि कंपनी द्वारा प्रोफेशनल्स को भेजे गए जॉब ऑफर्स के बाद भले ही ऑनबोर्डिंग में देरी हो रही है लेकिन उनकी हायरिंग के लिए कंपनी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गौरतलब है, मंत्रालय को भेजी गई शिकायत में लगभग 600 लैटरल नियुक्तियों में देरी की बात कही गई थी।