TCS ने लगातार दूसरी बार वरिष्ठ कर्मचारियों के तिमाही परिवर्तनीय भत्ते में की कटौती

सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) ने अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के तिमाही परिवर्तनीय भत्ते में लगातार दूसरी तिमाही में कटौती की है। 'मनीकंट्रोल' की रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों ने ऑफिस से काम करने के नियमों का पालन किया फिर भी कुछ को भत्ते का केवल 20-40% ही मिला। बकौल कर्मचारी, पहले ₹50,000-₹55,000 मिलते थे लेकिन अब बहुत कम हो गए।