Tech महिंद्रा 11 साल बाद बांट सकती है बोनस शेयर, अंतरिम डिविडेंड का भी हो सकता है एलान
टेक महिंद्रा का बोर्ड 15 अक्टूबर को मीटिंग करने वाला है। इसमें बोनस शेयरों के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी और कंपनी FY2026-27 के लिए अंतरिम डिविडेंड की घोषणा कर सकती है। कंपनी ने FY2025-26 के लिए ₹15 के अंतरिम डिविडेंड और ₹36/शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की थी। इससे पहले कंपनी ने 2015 में बोनस शेयर दिए थे।