Tech महिंद्रा देगी ₹15 का अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट; 11 साल बाद मिलेगा बोनस शेयर
IT कंपनी टेक महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अंतरिम डिविडेंड और 11 साल बाद बोनस शेयरों की घोषणा की है। कंपनी ₹15 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने वाली है जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 23 अक्टूबर है और डिविडेंड का पेमेंट 13 नवंबर तक किया जाएगा। वहीं, कंपनी 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने वाली है।