टाइमेक्स ग्रुप इंडिया के शेयर में सोमवार को शुरुआती कारोबार में 9.6% तक की गिरावट आई और BSE पर शेयर ₹318 के लो तक गया। शेयरों में यह बिकवाली प्रमोटर टाइमेक्स ग्रुप लग्ज़री वॉचेज़ बीवी द्वारा ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) के ज़रिए 4.47% हिस्सेदारी बेचने की खबर के चलते दिखी है। ओएफएस का फ्लोर-प्राइस ₹275/शेयर तय किया गया है।