TRAI ने इंटरकनेक्शन से जुड़े नए नियम जारी किए हैं। यह वह तकनीक है जिसकी मदद से एयरटेल, जियो और Vi जैसे अलग-अलग नेटवर्क के ग्राहक एक-दूसरे को कॉल कर पाते हैं। नए नियमों के तहत, सालाना कुल कमाई, ग्राहकों की संख्या, कॉल संभालने की क्षमता या ट्रैफिक में कम-से-कम 30% हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी को 'सिग्निफिकेंट मार्केट पावर' माना जाएगा।