TRAI ने जुलाई-सितंबर 2026 के बीच स्पैम कॉल और फर्ज़ी मेसेज से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वाले 1.24 लाख से ज़्यादा मोबाइल नंबरों पर रोक लगाई है। इस दौरान 374 कंपनियों को एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट भी किया गया। TRAI को अनचाहे कॉल और मेसेज की 15.29 लाख शिकायतें मिलीं जिनमें से 7.23 लाख पर कार्रवाई की गई।