inshorts

तिरुमला वैकुंठ द्वार दर्शन के टिकट की बुकिंग टली

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने वैकुंठ एकादशी 2026 के लिए ₹300 स्पेशल एंट्री और श्रीवाणी VIP दर्शन टिकटों की बुकिंग टाल दी है। नई रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है। 20 से 29 दिसंबर तक वैकुंठ द्वार दर्शन होंगे। 22 से 29 दिसंबर के लिए प्रतिदिन 15000 स्पेशल एंट्री और 1,500 श्रीवाणी टिकटों का कोटा निर्धारित है।