inshorts

TTE ने टिकट चेक करने के बाद महिला यात्री को इंस्टाग्राम पर ढूंढकर भेजी रिक्वेस्ट

एक महिला ने रेडिट पर दावा किया है कि एक टीटी ने ट्रेन में उसका टिकट चेक करने के बाद उसे इंस्टाग्राम पर ढूंढकर रिक्वेस्ट भेज दी। उसने लिखा, "मुझे अजीब लगा क्योंकि हम सफर करने के लिए प्राइवेट जानकारियां देते हैं...किसी और के साथ हुआ है?" लोगों ने इसे 'अस्वीकार्य' बताया और रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करने की सलाह दी।