एक ट्रेन के सेकेंड एसी कोच में बिना टिकट यात्रा कर रही एक महिला द्वारा टीटीई से बहस व रेलवे स्टाफ से हाथापाई किए जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में टिकट मांगे जाने पर महिला 'बाथरूम बहुत गंदा है...बदमाशी करते हो' कहती दिखी। इसपर नाराज़गी जताते हुए ऑनलाइन यूज़र ने महिला को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है।