रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेशावर (पाकिस्तान) में सोमवार सुबह पैरामिलिट्री फोर्स हेडक्वॉर्टर पर हुए हमले की ज़िम्मदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली है। बकौल रिपोर्ट, इस हमले में 3 जवान समेत 5 लोंगों की मौत हुई है। वहीं, एक हमलावर ने मेन गेट पर खुद को उड़ा लिया था। इससे पहले खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार को एक आत्मघाती हमला हुआ था।