TV पैकेजिंग पर बिना पूछे फोटो यूज़ करने पर दुआ लिपा ने Samsung पर ठोका ₹141 करोड़ का केस
गायिका दुआ लिपा ने कैलिफोर्निया में सैमसंग के खिलाफ $15-मिलियन (लगभग ₹141 करोड़) का मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि कोरियाई कंपनी ने उनकी अनुमति के बिना और बगैर किसी भुगतान के 2025 से टीवी पैकेजिंग पर उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया है। सैमसंग ने कथित तौर पर तस्वीर हटाने के उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है।