U-19 एशिया कप जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानियों के सामने आक्रामक तरीके से मनाया जश्न
अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद भारतीय क्रिकेटरों के आक्रामक जश्न का वीडियो वायरल हो गया है। आखिरी गेंद पर मोहित उल्वा के विजयी चौका लगाने के बाद कई भारतीय खिलाड़ी मैदान पर दौड़ पड़े। कुछ खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों के सामने जाकर इशारे किए। इस बीच भारतीय सपोर्ट स्टाफ के सदस्य उन्हें रोकते दिखे।