U-19 वर्ल्ड कप में थ्रो के लिए रास्ता बनाते हुए खुद रन आउट हो गया पाकिस्तान का बल्लेबाज़
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान पाकिस्तान के 11वें नंबर के बल्लेबाज़ अली रज़ा के आउट होने का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, रन पूरा करने के लिए स्ट्राइकर एंड तक पहुंच चुके रज़ा थ्रो से बचकर गेंद को रास्ता देते हुए क्रीज़ से पहले रुक गए और विकेटकीपर ने उन्हें आउट कर दिया।