inshorts

भारत में तेल बेचने की रेस: टॉप पर रूस, UAE को पछाड़कर सऊदी अरब बना नंबर-2

भारत को कच्चा तेल बेचने के मामले में अक्टूबर में रूस पहले स्थान पर रहा जबकि सऊदी अरब ने UAE को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया। सऊदी अरब से आयात बढ़कर 7.90 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंच गया जबकि UAE से खरीद घटकर 6.12 लाख बैरल रह गई। वहीं, रूस से आयात 18.5 लाख बैरल प्रतिदिन रहा।