inshorts

UAE में बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 13 लोगों की मौत, भारतीय नागरिक भी शामिल; 14 घायल

UAE के रास अल खैमाह में मंगलवार तड़के बस और ट्रक की टक्कर में 13-लोगों की मौत हो गई, जिनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। हादसे में 14-लोग घायल हुए हैं। बस में 41-लोग सवार थे और वह खराबी के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिया है।