UAE ने अमेरिका और इज़रायल की मदद से युद्ध के दौरान ईरान पर कई बार किया था हमला: रिपोर्ट
'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के अनुसार, यूएई ने ईरान के खिलाफ कई हवाई हमले किए थे जो युद्ध के शुरुआती दिनों से अप्रैल में हुए युद्धविराम तक जारी रहे। बकौल रिपोर्ट, इन हमलों के निशाने पर होर्मुज़ स्ट्रेट में स्थित केश्म और अबू मूसा द्वीप, बंदर अब्बास बंदरगाह शहर, लावान द्वीप की तेल रिफाइनरी और असालुयेह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स शामिल थे।