UAE ने फ्लाईदुबई की घटना पर जारी किया पहला बयान, करेगा आतंकी पहलू की जांच
यूएई सरकार ने कहा है कि फ्लाईदुबई विमान घटना की परिस्थितियों और कारणों की जांच के लिए अटॉर्नी जनरल ने एक टीम गठित करने का आदेश दिया है। सरकार ने कहा कि जांच में घटना के सभी पहलुओं, संभावित आतंकी गतिविधि या इरादे, साज़िश और किसी के निर्देश पर घटना को अंजाम देने की आशंका की पड़ताल की जाएगी।