UAE ने शुरू किए 4 नए वीज़ा प्रोग्राम, क्या इनसे भारतीयों को भी होगा फायदा?

यूएई ने 4 नए वीज़ा प्रोग्राम शुरू किए हैं जिनमें AI विशेषज्ञ, क्रूज पर्यटन, इवेंट और एंटरटेनमेंट कैटेगरी का वीज़ा शामिल है। इन वीज़ा का मकसद वैश्विक प्रतिभाओं को आकर्षित करना, पर्यटन को बढ़ावा देना और पेशेवरों को नए अवसर देना है। अधिकारियों के अनुसार, यह बदलाव खासकर भारतीय पेशेवरों और पर्यटकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।