विदेश मंत्रालय ने बताया है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय मूल के दो लोगों को अलग-अलग हत्याओं के अपराध में फांसी की सज़ा दी गई है। इनकी पहचान मोहम्मद रिनाश और मुरलीधर पीवी रूप में की गई है। रिनाश को एक यूएई निवासी और मुरलीधर को एक भारतीय की हत्या के अपराध में यह सज़ा दी गई है।