विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्यसभा को बताया है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अबतक 25 भारतीय नागरिकों को मौत की सज़ा सुनाई गई है। वहीं, सऊदी अरब में 11, मलेशिया में 6, कुवैत में 3, इंडोनेशिया और अमेरिका में एक-एक भारतीय को यह सज़ा हुई है। बकौल मंत्री, वर्तमान में विदेशी जेलों में 10,152 भारतीय कैदी हैं।