UAE में शहज़ादी खान को फांसी होने पर पिता बोले- न्याय नहीं मिला; पीएम मोदी से कही यह बात

यूएई में बच्चे की हत्या करने को लेकर भारत की शहज़ादी खान को फांसी की सज़ा दिए जाने पर उसके पिता शब्बीर खान ने कहा है, "उसे न्याय नहीं मिला...सरकार ने साथ नहीं दिया।" उन्होंने कहा, "योगी जी और पीएम मोदी की बेटियां नहीं हैं इसलिए वे इस दर्द को नहीं समझ सकते...उनका कोई करीबी होता तो वे कार्रवाई करते।"