बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने एक पॉडकास्ट में राम सेतु और चाणक्य को काल्पनिक बताने से जुड़े सवाल पर कहा है, "अनफॉरचूनेटली बॉर्न इन इंडिया (यूबीआई) और अमेरिकन ब्रेन कन्फ्यूज़ देसी (एबीसीडी) वाले लोग इन्हें काल्पनिक मानते हैं।" उन्होंने कहा, "ऐसे लोगों के लिए भारत भी काल्पनिक था। ये लोग कहते थे कि भारत अंग्रेज़ों के आने बाद बना है।"