रॉकेट बन सकता है यह सरकारी डिफेंस स्टॉक! UBS ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, 37% उछाल का अनुमान
ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म UBS ने सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹500 से बढ़ाकर ₹550 कर दिया है। यह टारगेट शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 37% तक की संभावित तेज़ी दर्शाता है। स्टॉक को कवर करने वाले 39 एनालिस्ट्स में से 38 ने 'Buy' रेटिंग दी है।