ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म UBS ने MCX के शेयरों पर बाय रेटिंग दी है। फर्म ने इसपर अपना टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹4,500 कर दिया है जो पिछले क्लोज़िंग प्राइस से 24.3% की बढ़त दिखाता है। UBS ने कहा कि MCX में वॉल्यूम रेजिलिएंस बेहतर हो रहा है और इसकी ट्रेडिंग एक्टिविटी के ऊंचे बेस पर बने रहने की संभावना है।